फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आमने-सामने दो बाइक की टक्कर, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान-गौर मार्ग पर आमने-सामने से दो बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तीनों घायल को सीएचसी गौर भेजवाया। जहां चिकित्सक ने दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर
विज्ञापन

दिया। पैकोलिया थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी सनी व दिव्यांशु एक बाइक पर सवार होकर गौर से बभनान की तरफ जा रहे थे। अभी वह बभनान नवीन सब्जी मंडी के समीप पहुंचे थे कि इसी बीच गोंडा जनपद के छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कुनगईया गांव निवासी रोहित की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके कान से खून बहने लगा। जबकि सन्नी का एक पैर फ्रैक्चर हो गया] दिव्यांशु को भी चोटें आई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें