फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग स्थित पिपरपाती मोड़ पर सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे को मामूली चोट लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के मटोली गांव निवासी अजीत कुमार (35) बाइक से धनघटा से कलवारी की ओर जा रहे थे। पिपरपाती मोड़ के पास सामने से आ रहे बस्ती के नगर पंचायत गायघाट निवासी हिमांशु कुमार (23) की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीएचसी प्रभारी डॉ. फैज वारिस ने बताया कि अजीत कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया। वहीं हिमांशु कुमार को सामान्य चोटें आई हैं और उनका उपचार सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार, हिमांशु के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर कुदरहा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें