फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम का अनाज बेचने के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएम का अनाज बेचने के आरोप में प्रधानाध्यापिका निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। शहर से सटे प्राथमिक विद्यालय डारीडीहा से मध्याह्न भोजन का अनाज दुकान पर बेचने के मामले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस मामले में बीएसए ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
उल्लेखनीय है कि डारीडीहा प्राइमरी स्कूल से शनिवार की शाम ग्रामीणों ने अनाज लादकर पिकअप गाड़ी को निकलते देखा। स्कूल टाइम के बाद हुई इस गतिविधि से ग्रामीणों को शक हुआ। पीछा किया तो गाड़ी एक दुकान पर जाकर रुकी। यहां पहुंचे लोगों ने जब गाड़ी को चेक किया तो उस पर सरकारी अनाज के बोरे लदे थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। थोड़ी देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया। स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का अनाज बेचने की सूचना को जिला आपूर्ति विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीर से लिया और छानबीन शुरू कर दी गई। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापिका को दोषी पाया और कार्रवाई की है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. प्रजापति ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पर प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच बीईओ मुख्यालय महेंद्र नाथ त्रिपाठी व नगर क्षेत्र के अरुण कुमार यादव को दी गई है। आरोपी प्रधानाध्यापिका को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगहरा से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें