स्थानांतरण के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बस्ती। नीति विरुद्ध स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। परिषद के जिलाध्यक्ष एसएन शुक्ला ने बताया कि नीति विरुद्ध स्थानांतरण के विरोध में कर्मचारियों ने 20 से 30 जुलाई तक काला फीता बांध कर राजकीय कार्य किया।
उन्होंने बताया कि नीतियों को ताक पर रखकर कर्मियों का स्थानांतरण किया गया। शासन स्तर से की गई गलतियों का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। परिषद महामंत्री हेरंबनाथ त्रिपाठी ने बताया कि स्थानांतरण तय प्रक्रिया के तहत होता है। इस बार स्थानांतरण में नीतियों की अनदेखी की गई है। जो कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्होंने बताया कि परिषद के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर दो घंटे कार्य बहिष्कार किया गया। मौके पर अरुण कुमार द्विवेदी, कन्हैया सिंह, इंद्रजीत त्रिपाठी, हरि नारायण, महेंद्र चौहान, अशोक सिंह, गौरीशंकर, दीनानाथ मिश्रा आदि मौजूद रहे।