फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 लाख रुपये लेकर दूसरे की जमीन करा दिए बैनामा

Sat, 06 Sep 2025 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र की महिला से 15 लाख रुपये लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुबौलिया थानाक्षेत्र के भिउरा में रह रही छावनी थानाक्षेत्र के देवखाल निवासी कमलेश पत्नी अनुज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जून 2025 में विपक्षियों ने दस्तावेज तैयार कर उप निबंधक कार्यालय में फर्जी बैनामादार प्रस्तुत किया। इसके आधार पर उनसे 15 लाख रुपये लेकर उनको किसी अन्य व्यक्ति की जमीन का बैनामा करा दिया। बाद में इसकी जानकारी हुई तो वह अवाक रह गईं। पुलिस में शिकायत करने के बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में कप्तानगंज थानाक्षेत्र के मदनपुरा निवासी अजय कुमार, कप्तानगंज के भूपालपुर निवासी सुशील कुमार वर्मा और बाबूराम निवासी खड़ौआ जाट थाना नगर (तथाकथित) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल दिनेश कुमार चौधरी ने बताया कि केस की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें