फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Sat, 06 Sep 2025 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
आदर्श किसान इंटर कॉलेज डुमरी दुसलवा में सेवा निवृत्त ​शिक्षकों को सम्मानित किया गया- संवाद
विज्ञापन
मानिकचंद। क्षेत्र के विद्यालयों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ, मानिकचंद, परसा लालशाही के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा का महत्व बताया गया। दीनबंधु महाविद्यालय तेनुआ के प्रबंधक हरिशंकर चौधरी ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे जो जितना पीएगा, वह उतना ही ज्यादा दहाड़े मारेगा। अब्दुल माजीद खान ने कहा कि बिना शिक्षा के इंसान पशु के समान है। गंधरिया फैज एवं भीम पाठशाला समिति नरियांव में प्रथम शिक्षिका सावित्री बाई फूले, फातिमा शेख को नमन कर शिक्षक दिवस मनाया गया। उपप्रबंधक रविशंकर चौधरी ने कहा कि जो अपने माता, पिता व गुरू का कहना जो मानते हैं, वही आगे चलकर सफलता हासिल करते हैं। इस मौके पर अमित कुमार, आदित्य सिंह, राकेश कुमार पाण्डेय, रामशंकर आजाद सहित लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें