फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदा लगाकर दी जान

Sat, 13 Sep 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के आसरा आवास में बृहस्पतिवार रात 30 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। किसी ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गौर थाना क्षेत्र के महागौरी नगर वार्ड निवासी विकास कुमार उर्फ विक्की गुप्ता 30 वर्ष आसरा आवास में अकेले रहता था। बृहस्पतिवार की रात 1:00 बजे कमरे में उसने चद्दर से फंदा बनाकर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बताया कि वह नशे का आदी था। परिवार से अलग रहता था। उसे कुछ दिन पूर्व उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि अवसाद के चलते आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें