देवरिया से दिल्ली किसान रथ पहुचने पर कार्यकर्ताओ ने किया स्वागत।
देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा के क्रम में जिले में पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के आज होने वाले रोड शो की सुरक्षा को लेकर मिनट-टू-मिनट प्लान तय हो गया है। राहुल गांधी के चारों ओर कड़ा सुरक्षा घेरा होगा। उनकी सुरक्षा में न सिर्फ स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) कमांडो तैनात होंगे बल्कि इनके घेरे से इतर पुलिस कर्मी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे।
यात्रा को लेकर जगह-जगह रूट डायवर्ट किए गए हैं। राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी ने सोमवार से ही यहां डेरा डाल दिया है। रोड-शो के दौरान सड़क के जिस हिस्से पर राहुल गांधी चलेंगे उस रास्ते पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात डायवर्जन शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान शहर के चप्पे-चप्पे की खुफिया एजेंसियां निगरानी करेंगी।