बस्ती। शहर के पुरानी बस्ती क्षेत्र में बुधवार की रात बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। भीषण गर्मी और उमस के चलते लोग रतजगा किए। बिजली न आने पर छत, आंगन और सड़कों पर घूमते व हाथ के पंखा से काम चलाए। पूरी रात परेशान दिखाई पड़े।
विद्युत उपकेंद्र पुरानी बस्ती से जुड़े 11 केवी फीडर हथियागढ़ के इंसुलेटर पंचर होने से बुधवार रात में 12 बजे बिजली कट गई। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को करीब 12 बजे आपूर्ति बहाल हुई। एसडीओ पुरानी बस्ती प्रभाकर ने बताया कि फाल्ट होने के चलते समस्या आई। अवर अभियंता पुरानी बस्ती प्रशांत कुमार, अवर अभियंता गिदही विजयपाल, अश्वनी पांडेय, प्रिंस पांडेय आदि कर्मी लगे रहे। वहीं, फाल्ट ठीक करने में नई बाजार फीडर की बिजली भी दो घंटे दिन में ठप रही। संवाद