फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की टक्कर साइकिल सवार हारमोनियम वादक की मौत

विज्ञापन
राम लखन हारमोनिया वादक की फाइल फोटो
विज्ञापन
कप्तानगंज। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से हारमोनियम वादक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की भोर में हारमोनियम वादक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अछतपुर गांव के रहने वाले राम लखन (65) हारमोनियम वादक, भजन कीर्तन करके अपने परिवार का गुजारा करते थे। बुधवार की रात वे कप्तानगंज क्षेत्र के गौरा गांव के काली मंदिर पर कीर्तन करने के लिए गए थे। वहां से शाम सात बजे साइकिल से घर जा रहे थे। जैसे ही ये पन्डूल रोड पर जसईपुर गांव के निकट पहुंचे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे राम लखन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में बाइक सवार अर्जुन व राज निवासी पगार थाना कप्तानगंज भी चोटिल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल राम लखन को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज बस्ती के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राम लखन की बृहस्पतिवार की सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घटना से पत्नी कौशिल्या देवी, बेटे हरि प्रकाश, हीरालाल, राम वकील, अवधेश का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें