महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव में बुधवार शाम एक निर्माणाधीन मकान का छज्जा अचानक भर भराकर गिर गया, जिससे उस पर काम कर रहे तीन मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पगार निवासी संजय पुत्र जयकरन के मकान की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के द्वार पर छज्जा बनाने के बाद उस पर दीवार उठाई जा रही थी। बुधवार शाम करीब तीन बजे अचानक छज्जा सहित दीवार गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे राज (16) पुत्र राम सिंह निवासी पगार, मिस्त्री राजेश (40)वर्ष तथा राज कुमार (45) वर्ष पुत्र अज्ञात नीचे गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और परिजनों को सूचना देकर घायलों को तत्काल इलाज के लिए कैली अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।