फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिशंकर तीसरी बार बने जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
वित्तविहीन शिक्षकों ने बैठक की। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की जनपदीय कार्यकारिणी का शुक्रवार को गठन किया गया। लगातार तीसरी बार हरिशंकर पांडेय जिलाध्यक्ष चुने गए। तीनों बार निर्विरोध निर्वाचन से गदगद जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी ऊर्जा से कोशिश करते रहेंगे। कहा कि सभी के सहयोग और सुझाव से इसका संचालन होगा और सभी को यथोचित सम्मान व सहभागिता का हक हासिल होगा। 
शहर के खैर इंटर कॉलेज सभागार में बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष के अलावा सर्वसम्मति से प्रतिमा चौधरी, डॉक्टर आलोक रंजन वर्मा, सिया राम चौधरी व हरिशंकर मिश्र को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। आरडी निषाद महासचिव, प्रमोद चौधरी जिला मंत्री, काशीराम वर्मा व राम तेज चौधरी को संयुक्त मंत्री, प्रकाश मोहन श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष और रमेश पांडे को मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 अनिल तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाते हुए उन्हे कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।  जिला कमेटी का चुनाव प्रांतीय पर्यवेक्षक रमेश कर पाठक तथा सूर्य नारायण उपाध्याय भाउक की देखरेख में संपन्न हुआ।  बैठक में सभी ब्लॉकों के ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा संजय सिंह, अवधेश सिंह, कृपा शंकर त्रिपाठी, एसएन वर्मा, हरिशंकर मिश्र, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, रामतेज चौधरी, कासीराम वर्मा, राजन सिंह, अमरेंद्र पाठक, सुरेंद्र प्रताप वर्मा आदि उपस्थित रहे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें