फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में मददगार होंगे हरिशंकरी पौधे

विज्ञापन
हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक में चर्चा करते पदा​धिकारी - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बस्ती। पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत शुक्रवार को हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम को लेकर नपा में बैठक की गई। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते संकट से निपटना है।
विज्ञापन

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने पर्यावरण के महत्व और इसके संरक्षण के बारे में बताया कि हरिशंकरी पौधे विशेष रूप से ग्लोबल वार्मिंग से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि हरिशंकरी पौधे न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी हैं, बल्कि ये स्थानीय जलवायु के लिए भी अनुकूल साबित होते हैं। बीडीओ शिवमणि ने बताया कि 17 सितंबर को हरिशंकरी पौधों का रोपण किया जाएगा।
अभियान के तहत विद्यालयों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोक भारती श्रीकृष्ण चौधरी ने कहा कि हरिशंकरी पौधों के अलावा, अन्य पेड़-पौधों का भी रोपण किया जाएगा, जो स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने में मदद करेंगे। संचालन करते हुए जिला संयोजक लोक भारती बस्ती अजय चौधरी ने सबसे शत-प्रतिशत पौधरोपण के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रशासन, पर्यावरण विशेषज्ञ, ग्राम प्रधान, सचिव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, पतंजलि, भारत स्वाभिमान, आर्य समाज, गायत्री परिवार, विश्व हिन्दू परिषद, व्यापार मंडल सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा कर्नल केसी मिश्र, नंदीश्वर दत्त ओझा, नवल किशोर, डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी, कृष्ण कुमार पांडेय, आनंद राजपाल, सूर्य, संतराम, गर्वित मद्धेशिया, सभासद जगदीप श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ला, रमेश गुप्ता शोभित सोनकर, सुभाष श्रीवास्तव, रविन्द्र पासवान, इदरीश अहमद विक्की यादव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें