नगर बाजार। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग रहा है। रविवार को तेलियाजोत स्थित उनके पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, संत-महात्माओं और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने भी हरीश द्विवेदी के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में परिवार को संबल प्रदान किया।
इस अवसर पर ब्रह्मर्षि स्वामी शिवं शंभू निश्चलानंद महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह, विधायक दूधराम, बिहार के रोहतास जिले की चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक लल्लन पासवान, आसमा सिंह, मार्कंडेय शाही, संतकबीरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार तिवारी (बिहार), अरुणेंद्र पटेल, ओम प्रकाश आर्य आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। संवाद
नपं कार्यालय में हुई शोक सभा
बनकटी। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की 86 वर्षीय मां के आकस्मिक निधन पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के नेतृत्व में रविवार को नपं कार्यालय में शोक सभा हुई। अतुल पाल, विवेकानंद शुक्ला, वीरेंद्र गुप्ता, बाबूराम चौधरी, साधु शरण, संजीव कुमार, वसीम अहमद, बृजेश यादव, आशीष श्रीवास्तव, रविचंद पांडेय, अंकित पांडेय मौजूद रहे। संवाद