फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए चार विवाहिताओं का उत्पीड़न, 18 नामजद

Sat, 04 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए चार विवाहिताओं का उत्पीड़न, 18 नामजद
विज्ञापन

महिला थाना, वाल्टरगंज और कप्तानगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दहेज के लिए विवाहिताओं का उत्पीड़न करने के अलग-अलग चार मामलों में पुलिस ने 18 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह मामले महिला थाना, वाल्टरगंज और कप्तानगंज थाने में दर्ज किए गए।
विज्ञापन

महिला थाना में तहरीर देकर फरहीन ने बताया कि उनकी शादी प्रतापगढ़ रानीगंज निवासी मो. शहनवाज के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में दहेज में 50 लाख रुपये व कार की डिमांड की गई। पूरा न करने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी गई। पुलिस ने पति के अलावा ससुर, सास समेत छह के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। वाल्टरगंज थाने में नगर थाना क्षेत्र की अनीता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी वाल्टरगंज के पचानू निवासी विजय कुमार के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल में कम दहेज लाने पर प्रताड़ित किया गया। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी देकर घर से जबरन निकाल दिया गया। पुलिस ने पति, देवर दिनेश कुमार, सास शाची समेत छह पर केस दर्ज किया है। कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर रतास निवासी राधिका कसौधन पत्नी राहुल कसौधन ने आरोप लगाया है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उन्हें प्रताड़ित किया गया। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की गई। पुलिस ने पति राहुल के अलावा ससुर अशोक कसौधन व सास संगीता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी थाना क्षेत्र की रहने वालीं मीरा देवी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनकी बेटी पूजा की शादी कजरीकुंड निवासी महेन्द्र प्रताप के साथ हुई है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपये की मांग को लेकर उनकी बेटी को प्रताड़ित किया। मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति, ससुर प्रहलाद प्रसाद और सास फूला देवी के खिलाफ डीपी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें