बस्ती- संतकबीर नगर व गोंडा के लिए बनेगा नया राज्य मार्ग
- पीडब्ल्यूडी ने भेजा शासन को 97 किमी फोरलेन सड़क बनाने का प्रस्ताव
- छह अन्य जिला मार्गों को जोड़कर नया राज्य मार्ग बनाने की है तैयारी
- गौर व बभनान आदि को मिलेगी फोरलेन की सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले से होकर गोंडा व गोरखपुर जाने के लिए पीडब्ल्यूडी नया राज्यमार्ग बनाने की तैयारी में है। इस मार्ग के निर्माण से हर साल कांवड़ मेला व अयोध्या परिक्रमा के समय रूट डायवर्जन से तीनों जिलों के राहगीरों को सीधे गोेंडा व गोरखपुर तक आवागमन करने की बेहतर सुविधा मिल जाएगी। यही नहीं किसानों को बभनान व मुंडेरवा जैसी चीनी मिलों तक गन्ना पहुंचाना भी आसान हो जाएगा। संतकबीरनगर के कांटे चौराहे से बस्ती के मुंडेरवा और वाल्टरगंज होकर गोंडा तक जाने के लिए राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं जिले के बभनान, गौर, टिनिच और वाल्टरगंज कस्बे के लोगों को गोंडा व गोरखपुर समेत आसपास के जिलों को जाने के लिए बेहतर सड़क की सुविधा नहीं उपलब्ध हो पाती है। यही नहीं कांवड़ मेला व परिक्रमा के कारण जब कभी अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन का रूट डायवर्जन होता है तो गोरखपुर व बस्ती के राहगीर वाल्टरगंज, बेवा चौराहा, उतरौला, गोंडा व बाराबंकी होकर लखनऊ आवागमन करने को मजबूर होते हैं। इन परिस्थितियों से निपटने के लिए पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने 97 किमी के राज्यमार्ग के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है।
फोरलेन में बदल जाएंगे ये मार्ग
मुख्य अभियंता कार्यालय के अनुसार इसमें बस्ती-कांटे मार्ग, वाल्टरगंज से खोराखार मार्ग, वाल्टरगंज से गौर मार्ग, गौर से बभनान मार्ग व बभनान से दर्जीपुर मनकापुर व सादुल्लापुर मार्ग को जोड़ा जाएगा। विभागीय अभियंताओं के अनुसार यह राजमार्ग फोरलेन में परिवर्तित होगा।
-
निर्माण का खींचा जाएगा खाका
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता इरफान अहमद ने बताया कि अन्य जिला मार्गों को जोड़कर कांटे-बस्ती, वाल्टरगंज, बभनान व सादुल्ला नगर तक राज्य मार्ग बनाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण का खाका खींचा जाएगा। इस मार्ग से