फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत की बैठक में हुआ हंगामा

Sat, 29 Apr 2017 11:34 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में  जिलापंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैठक शुरू हुई।      
विज्ञापन

  शुरुआत में ही अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह ने कहा कि नियमों में दी गई व्यवस्थानुसार निर्वाचित जनप्रतिनिधि ही बैठक में भाग ले सकते हैं। इस व्यवस्था के खिलाफ काफी शोर शराबा शुरू हो गया। हालांकि चर्चा भी होती रही। सदस्यों ने अधिकारियों की उपस्थिति भी जांचने की बात कही। इसमें डीआईओएस अनुपस्थित थे।      
आशुतोष सिंह ने लकड़ मंडी से परसा की सड़क निर्माण में अनियमितता का मुद्दा उठाया। कुछ सदस्यों ने सड़कों के किनारे लगाए जाने वाले बोर्ड पर संबंधित सदस्य का नाम अंकित करने का प्रस्ताव रखा। अपर मुख्य अधिकारी ने आश्वासन दिया कि नाम अंकित कराया जाएगा। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने जिला योजना के संबंध में बताया कि जिला योजना का परिव्यय 4 अरब 10 करोड़ 80 लाख का है। जिस पर 10 प्रतिशत की वृद्वि करके जिला योजना का वर्ष 2017- 18  का दो मई तक अन्तिम रूप दिया जाना है। पुनरीक्षित आय- व्यय वर्ष 2016-2017 की 62. 82 करोड़ एवं अनुमानित आय-व्यय वर्ष 2017-18 में 60.29 करोड़ तथा कर निर्धारण सूची का चर्चा  के बाद सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। अपर मुख्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री के योजनाओं की प्राथमिकता तथा जनपद की सड़कों को गढढा मुक्त किए जाने की सूची सदस्यों को दी। जिसे प्राथमिकता के आधार पर  प्रस्तावित किये जाने को कहा गया है।            
विज्ञापन

बैठक में अन्य बिंदुओं पर चर्चा  हुई। रामकुमार पटेल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों की निधि  निर्धारित की जाए तथा वेतन भत्ता दिये जाएं। आशुतोष प्रताप सिंह ने अपने क्षेत्र में यूपी एग्रो, लघु सिचांई व जलनिगम से जानकारी चाही है। पौराणिक स्थलों रामरेखा, चकोही, अगौना, अमोढा, मखैड़ा, श्रृगीनारी, दरानीगांव, शिवमंदिर आदि स्थलों पर विश्रामालय, पेयजल, प्रकाश व अन्य व्यवस्थाओं के लिए धनराशि की उपलब्धता पर चर्चा हुई। बैठक में सीडीओ अंजनी कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी उदय शंकर सिंह, सदस्य आशुतोष सिंह, कपिलदेव सिंह, रामानुजमिश्रा, अतीक अहमद, यशोदानन्द यादव, विनोद कुमार, शिवसहाय, ह्रदयराम, जंगबहादुर, सहित अन्य उपस्थिति रहे।      
सफाई कर्मचारी संघ की बैठक             
बस्ती। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को अध्यक्ष अजय आर्य के नेतृत्व में हुई। एक मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शास्त्री चौक से पांच सूत्री मांगों को लेकर रैली निकालने का निर्णय हुआ। मांग पत्र डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। सभी कर्मचारीयो को एक मई को शास्त्री चौक पर उपस्थित  होने की अपील की है। इस अवसर पर  सुग्रीव, घनश्याम, मंशाराम, सोमईराम, रामबहादुर, सुरेन्द्र, शशिकान्त, संजय, रूदल, आदि लोग रहे।            
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें