फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंज उठी शहनाई निर्बाध लग्न में लिए फेरे

Fri, 28 Apr 2017 11:41 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आभूषणों की खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर  निर्बाध लग्न पर तमाम मांगलिक कार्य संपन्न हुए। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जयंती भी मनाई गई। मंदिरों में पूजा पाठ हुआ और ज्वेलरी की खरीदारी कर तमाम लोगों ने विशेष मुहूर्त का फायदा उठाया। 
विज्ञापन

 सबसे ज्यादा शादी-ब्याह की धूम रही। शहर के सभी मैरेज हाल फुल रहे। घोड़ी-बग्घी, ब्रास बैंड-डीजे और लाइट-टेंट वाले दो दिन पहले से आपाधापी में दिख रहे थे। आयोजनों को भव्य रूप देने में तमाम मजदूर भी जुटे रहे। लग्न की वजह से बाजार में भी खासी चहल-पहल रही। खासकर रेडीमेड कपड़े, शू शोरूम में ग्राहकों की भीड़ देखी गई। गांधीनगर के मेन मार्केट में फूल सजाने वालों को भी दिन भर फुरसत नहीं मिली। रोड पर पूरी रात आवाजाही रही। ग्रामीण सड़कों पर भी बरातियों की गाड़ी दौड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें