फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास की पात्रता खारिज, विक्रमजोत ब्लॉक में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विक्त्रस्मजोत/छावनी (बस्ती)। प्रधानमंत्री आवास की पात्रता खारिज होने से खफा युवकों ने विक्त्रस्मजोत विकास खंड कार्यालय पर बुधवार को जमकर हंगामा किया। कार्यालय की फाइलें व अन्य अभिलेखों को फेंककर कंप्यूटर आदि उपकरण उलट-पलट दिए। सूचना पर पहुंचे एसआई विजय यादव दोनों को पकड़ कर थाने पर ले गये।
विज्ञापन

जमौलिया माफी ग्राम पंचायत के सुनील यादव पुत्र परशुराम व वंशी यादव पुत्र राम बहादुर ब्लाक पर बुधवार को पहुंचे। दोनों ने एडीओ पंचायत कार्यालय में मौजूद महिला पंचायत सचिव अर्चना वर्मा के पास पहुंचे और अपशब्द कहे। सचिव ने बताया कि गांव के दो लोगों को आवास में अपात्र पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए धमकी दी कि रिपोर्ट नहीं बदली गई तो काम करने लायक नहीं छोड़ेंगे। कार्यालय पर मौजूद ब्लाक कर्मचारी मनोज चौहान व मुकेश यादव ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उनसे मारपीट करने लगे। पुलिस हंगामा कर रहे युवकों को थाना पर ले जाने लगी तो आरोपित युवकों ने ब्लाक कर्मियों को गोली मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक सौदागर राय ने बताया कि ब्लॉक के लेखाकार रामसुमेर की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ लोक सेवक पर हमला करने, कार्य में बाधा डालने और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें