फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों का हैंडपंप खराब, बच्चे हो रहे परेशान

Thu, 07 Jul 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सूख्‍ाे हैंडपंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हर्रैया ब्लाक के कई प्राथमिक विद्यालय में हैंडपंप खराब होने से बच्चों के समक्ष पेयजल का संकट उत्पन्न हो गया है। उसके बाद भी जिम्मेदार हैंडपम्प बनाने के प्रति उदासीन बने हुए है। जानकारी के अनुसार हर्रैया ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय उभाई में लगा हैंडपंप कई महीनों से दूषित पानी उगल रहा है। 
विज्ञापन

 

जिससे विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को पानी पीने के लिए विद्यालय से दूर जाना पड़ता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खराब हैंडपंप  को ठीक कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान और ब्लाक के अधिकारियों से कहा गया उसके बाद भी हैंडपंप नही ठीक कराया गया। इसी क्रम में ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर में लगा हैंडपंप दो सालो से खराब पड़ा है। प्रधानाध्यापक संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि हैंडपंप  ठीक कराने के लिए कई बार जलनिगम और ब्लाक के अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई सुनवायी नही हो रही है। इस सम्बन्ध में जब हर्रैया के खंड शिक्षाधिकारी विजय कुमार ओझा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है खराब हैंडपंप को ठीक कराने के लिए जलनिगम विभाग को पत्र लिखा गया है।जल्द ही हैंडपंपों को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें