फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा : 31 दिसंबर 2027 तक पासपोर्ट वैधता वाले कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के निर्देशन में जनपद स्तर पर हज-2027 की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर के आधार पर इच्छुक हज यात्रियों को आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने बताया कि हज यात्रा के लिए केवल मशीन रीडेबल पासपोर्ट ही मान्य होंगे। हस्तलिखित पासपोर्ट स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हज-2027 के लिए आवेदन करने वाले सभी आवेदकों के पास ऐसा पासपोर्ट होना चाहिए जिसकी वैधता 31 दिसंबर 2027 तक हो। नया पासपोर्ट बनवाने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। पासपोर्ट में सरनेम या लास्ट नेम का कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाना चाहिए, क्योंकि इससे आवेदन प्रक्रिया के दौरान दिक्कत आ सकती हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने संभावित हज यात्रियों से अपील की है कि जिनके पास 31 दिसंबर 2027 तक वैध पासपोर्ट उपलब्ध नहीं है, वे जल्द पासपोर्ट कार्यालय में आवेदन कर नया पासपोर्ट बनवा लें। इससे हज-2027 की घोषणा के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें