फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पर जिप्सम लदा ट्रेलर पलटा

विज्ञापन
सड़क पर पलटा जिप्सम लीटर ट्रेलर।संवाद
विज्ञापन
रुधौली। नगर पंचायत क्षेत्र से होकर गुजरने वाली लुंबिनी-दुद्धी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात अमघटी तिराहे के पास टायर फटने से एक जिप्सम लदा ट्रेलर पलट गया। राजस्थान से सोनौली जा रहे ट्रेलर पर लदी लगभग 1,600 जिप्सम पाउडर की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में ट्रेलर चालक और साथ में मौजूद स्टाफ सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

हालांकि, पलटे हुए ट्रेलर और बिखरी जिप्सम की वजह से बखिरा तिराहे से लेकर आमी नदी तक हाईवे की एक लेन शनिवार दोपहर बाद तक बाधित रही। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे मौके पर पहुंचे और बखिरा तिराहे से ही प्रभावित लेन को ब्लॉक कर दिया। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने राहत कार्य शुरू किया और ट्रेलर को हटवाने के साथ सड़क पर बिखरी बोरियों को साफ कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें