बस्ती। मुंडेरवा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे लोगों की मुराद बृहस्पतिवार को ग्वालियर-बरौनी रुकने से पूरी हो गई। सांसद हरीश द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर मुंडेरवा से अगले स्टेशन के लिए रवाना किया।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि मुंडेरवा को आदर्श रेलवे स्टेशन बनवाने के बाद रेल बजट मे रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने उनके अनुरोध पर इस ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित हो सका।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि जल्दी ही यात्री विश्रामालय और प्लेटफार्म पर छाजन लगाने के लिए काम शुरू किया जाएगा। भविष्य मंे और ट्रेनों के ठहराव के लिए वे प्रयास करते रहेंगे।
इस दौरान जनसंपर्क अधिकारी आलोक श्रीवास्तव, डीओएम संयोग श्रीवास्तव, एनई रेलवे के सहायक अभियंता सफदर हुसैन और एसएस अरशद कमाल तथा भाजुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, प्रमोद पांडेय, विजय रजन तिवारी, रवि श्रीवास्तव, आशीष शुक्ल, प्रवीन कुमार, करुणेंद्र तिवारी, प्रदीप पांडेय, दयाराम चौधरी, अनूप खरे, गोरख शुक्ल, प्रमोद जायसवाल, रमापति चौधरी, इंद्रजीत चौधरी, रितेश अग्रहरि, रोशन जायसवाल, प्रेमचंद्र ,दुर्गा चौरसिया, पंकज आदि मौजूद रहे।