बस्ती। रामबाग में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की ओर से आयोजित 37वीं क्षेत्रीय कबड्डी एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। सात सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में 331 खिलाड़ी प्रतिभाग किए हैं।
मुख्य अतिथि एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने खेलकूद का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र रहे। कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी जीवन का हिस्सा है। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, निर्णायकों के प्रति आभार जताया। बताया गया कि स्टेडियम बैडमिंटन हाल में मैच होगा। कबड्डी के लिए भी स्टेडियम का स्थल चयनित हुआ है। संवाद