फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: झूमर लाइटों से जगमगा उठा बड़ेवन से गुरु गोविंद सिंह चौक

विज्ञापन
झूमर लाइटों के उद्घाटन पर मौजूद जनप्रतिनि​धि व अन्य। स्रोत नगर पालिका - फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। नववर्ष की पूर्व संध्या पर बस्ती शहर को नई सौगात मिली है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा एवं अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के प्रयासों से अंधेरे में डूबे रहने वाले बड़ेवन से गुरु गोविंद सिंह चौक तक के मार्ग को अयोध्या की तर्ज पर आधुनिक झूमर लाइटों से रोशन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बस्ती का इतिहास भी त्रेतायुग से जुड़ा है, जहां महाराज दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराया था। इसी ऐतिहासिक महत्व को ध्यान में रखते हुए अध्यक्ष ने इस परियोजना को प्राथमिकता पर रखकर पूर्ण कराया।
बुधवार की शाम को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, अध्यक्ष नेहा वर्मा और अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने लीवर गिराकर किया इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा नेता अंकुर वर्मा व ब्लाॅक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, जगदीप श्रीवास्तव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, कृष्णा कुमार चौधरी, निर्मला यादव, कृष्ण कुमार पाण्डेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें