फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सुबह निकली गुनगुनी धूप दोपहर में फिर छा गई धुंध

विज्ञापन
सप्ताह भर बाद निकली हल्की धूप। संवाद - फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
विज्ञापन
बस्ती। साल के आखिरी दिन मौसम भी रह-रहकर मिजाज बदलता रहा। सुबह सर्द हवाओं के बीच घना कोहरा छाया रहा। नौ बजे गुनगुनी धूप निकली तो सड़क से लेकर बाजार तक और कॉलोनियों में चहल-पहल बढ़ गई। लेकिन कुछ ही देर बाद धुंध छा गई।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार की सुबह अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि दोपहर अधिकतम तापमान 14 डिग्री पर पहुंचा। मध्यम रफ्तार में चल रही पछुआ हवा के कारण गलन पूरे दिन बरकरार रही। ठंड से लोग ठिठुरते नजर आए। हल्की धूप खिलने पर राहत महसूस किए लेकिन दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अभी ठंड राहत इस सप्ताह नहीं मिलने वाली है। यदि हल्की बारिश हो जाए तो मौसम बदल सकता है। अगले दो-तीन दिनों तक घने कोहरे का सामना लोगों को अभी करना पड़ेगा। तापमान भी गिरने की उम्मीद है। क्योंकि पहाड़ों पर बर्फबारी होनी अभी बंद नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें