फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गार्ड तीमारदारों से कर रहे बदसलूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मेडिकल काॅलेज में तैनात सुरक्षा गार्ड मरीज और तीमारदारों के साथ बदसलूकी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। तीमारदारों से अक्सर अभद्रता किए जाने का मामला मेडिकल कॉलेज प्रशासन के पास पहुंच रहा है। लेकिन, कोई ठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध ओपके चिकित्सालय कैली में पिकौरा बक्स की रहने वाली एक महिला सीजर से प्रसव कराया गया। बुधवार को उनके परिवार के लोग देखने पहुंचे। महिला के तीमारदार सुजीत का आरोप है कि वार्ड के बाहर खड़े गार्ड उनके घर वालों से अभद्रता करने लगे।
अपशब्द का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षा गार्ड का व्यवहार अशोभनीय रहा। मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. अनिल यादव ने कहा कि सुरक्षा गार्ड का मूल कार्य सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट रहना है। अगर वह तीमारदारों से अभद्रता कर रहे हैं, तो जांच कराई जाएगी। यदि कोई गार्ड दोषी पाया गया तो सैनिक कल्याण निगम को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें