फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फील्ड ऑफिसर ने हड़पी 32 महिलाओं की किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मिडलैंड माइक्रो फाइनेंस कंपनी लिमिटेड, बड़ेबन शाखा में महिलाओं की किस्त राशि गबन करने के आरोप में दो कर्मचारियों समेत एक अज्ञात व्यक्ति पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई है। न्यायालय के आदेश पर दर्ज एफआईआर की तहरीर आंबेडकरनगर के आलापुर थाने के सुलेमानपुर उर्फ वीरपुर निवासी सौरभ मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के इनायतनगर थाने के घुरेहटा निवासी आशीष कुमार मिडलैंड माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत था। एक अज्ञात व्यक्ति के सहयोग से उसने शाखा क्षेत्र की 32 महिलाओं से वसूले गए तीन लाख एक हजार 758 रुपये जमा नहीं किया है। आरोप है कि फील्ड स्टाफ ने पद का दुरुपयोग करते हुए पूरी रकम हड़प ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें