फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महिला अस्पताल में बनेगा गार्ड रूम

विज्ञापन
​जिला महिला अस्पताल में गार्ड रूम का निर्माण शुरू स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल की सुविधाओं में इजाफा होगा। क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत यहां गार्ड रूम का निर्माण शुरू करा दिया गया है। वहीं, इसके बाद हाईमास्ट लाइट लगाने का कार्य शुरू होगा। इससे परिसर दूधिया रोशनी से जगमग होगा। सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने बताया कि सीडीओ सार्थक अग्रवाल के पहल से महिला अस्पताल में हाईमास्ट लाइट लगेगी। अस्पताल के मुख्य गेट के पास गार्ड रूम का निर्माण कराया जा रहा है। नींव खुदाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। सीएमएस ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल की सुरक्षा में तैनात गार्ड को थोड़ी सुविधा मिलेगी। उन्हें धूप और बारिश के समय कोई परेशानी नहीं होगी। रूम बन जाने के बाद वह उसमें आराम से बैठकर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में कुल 13 गार्ड तैनात हैं। कुछ की ड्यूटी वार्डों के बाहर तो कुछ की ओपीडी कक्ष, स्टैंड, इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगी रहती है। सीएमएस कक्ष के बाहर भी दो गार्ड ड्यूटी देते हैं। चार से पांच गार्ड अस्पताल के मुख्य गेट के पास रहते हैं। गेट के पास रहने वाले गार्डों जल्द ही गार्ड रूम की सुविधा मिलेगी। सीएमएस ने कहा कि अस्पताल में पहले से डिजिटल व्यवस्था शुरू है।
अब सीडीओ की पहल से अस्पताल परिसर में दूधिया रोशनी होगी। गार्ड रूम का निर्माण कार्य शुरु हो गया है। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को दी गई है। एक्सईएन अंकुर वर्मा ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू है। तय समय में कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें