फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मगहर से गौर तक स्टेशन पर तैनात रहेंगे जीआरपी के जवान

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए जीआरपी ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मगहर से लेकर गौर तक सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर दो-दो जीआरपी सिपाहियों की तैनाती की जाएगी। इनकी जिम्मेदारी यात्रियों और कांवड़ियों की सुरक्षा के साथ ट्रेन में चढ़ने-उतरने में सहायता करना भी होगी।
विज्ञापन

श्रावण मास की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई है। इस दौरान शिव मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने के साथ रेलवे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त भीड़ रहने की संभावना है। इसे देखते हुए जीआरपी ने विशेष सुरक्षा योजना लागू की है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक बांकेलाल ने बताया कि थाने में कुल 82 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जिनमें छह उपनिरीक्षक, 32 हेड कांस्टेबल, 41 कांस्टेबल और तीन महिला कांस्टेबल शामिल हैं। इन्हीं पुलिसकर्मियों के जिम्मे रेलवे स्टेशन और ट्रेनों की सुरक्षा व्यवस्था है।
उन्होंने बताया कि बस्ती के अलावा मगहर, खलीलाबाद, चुरेब, मुंडेरवा, ओड़वारा, गोविंदनगर, टिनिच और गौर रेलवे स्टेशनों पर दो-दो जीआरपी जवान तैनात किए जाएंगे। साथ ही बस्ती से होकर गुजरने वाली मनवर संगम एक्सप्रेस और भटनी-अयोध्या मेमू पैसेंजर में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाएगा, क्योंकि इन ट्रेनों से अयोध्या धाम जाने वाले कांवड़ियों की संख्या अधिक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें