फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जीआरपी ने ट्रेन में चोरी करने वाले चोर को दबोचा

Mon, 17 Mar 2025 10:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जीआरपी टीम ने बस्ती रेलवे स्टेशन पर सोमवार की सुबह एक शातिर चोर काे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसके पास से नकदी व ईयरफोन भी बरामद किया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के अनुसार, वह और उनकी टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी बीच 22 वर्षीय युवक संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया। उससे पूछताछ शुरू हुई तो वह सकपका गया। जब टीम ने तलाशी ली तो उसके पास साढ़े तीन हजार नकद व एक ईयर फोन बरामद हो गया। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना नाम नूर अहमद निवासी बदरुद्दीन उर्फ बेलासपुर, थाना इब्राहिमपुर, जिला आंबेडकर नगर बताया।
विज्ञापन

उसने कबूल किया कि वह ट्रेन में यात्रियों के बैग व सामान चोरी करता है। गंभीरता से उसके बारे में जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि इब्राहिमपुर थाने में उसके खिलाफ कई चोरी व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। उसने यह भी कबूल किया कि उसके पास मिला नगदी साढ़े तीन हजार व ईयर फोन उसने पिछले दिनों इसी क्षेत्र से गुजर रही ट्रेन में चोरी किए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि उस चोरी को लेकर इसी थाने में केस दर्ज है, जिसका खुलासा हो गया है। टीम में एसआई आलोक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश वर्मा, अखिलेश कुमार, अख्तर हुसैन व कांस्टेबल विजय बालू सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें