फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग लगने से झोपड़ी जलकर राख

Mon, 17 Mar 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाना क्षेत्र के बरोहिया कला गांव में रविवार के दोपहर करीब दो बजे एक झोपड़ी में अज्ञात कारण से आग लग गई। इसमें घरेलू सामान सहित झोपड़ी जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रामअचल गौड़ के झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय राम अचल का परिवार बगल के अपने मकान में सो रहा था। पड़ोस के लोगों ले शोर मचाने पर परिजन दौड़कर बाहर आए। तब तक वह धू-धू कर के जलने लगा। गांव वालों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर लालगंज थाना प्रभारी सुनील गौड़ एवं हल्का लेखपाल ने पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें