बस्ती। छावनी थानाक्षेत्र के विक्रमजोत कस्बे में स्थित मनोज किराना स्टोर में शनिवार-रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग पर जब तक काबू पाया जाता, अंदर रखा किराना का सामान जलकर राख हो गया।
कवलपुर निवासी मनोज कसौधन पुत्र रामदीन कसौधन की विक्रमजोत कस्बे में किराने की दुकान है। मनोज के अनुसार शनिवार की देर रात विक्रमजोत डाक-बंगले के करीब स्थित किराने की दुकान को बंद करके घर चला गया था। देर रात करीब एक बजे पड़ोसियों ने सूचना दी कि दुकान के अंदर से धुआं निकल रहा है। आनन-फानन में मनोज दुकान पर पहुंचे और शटर खोला। दुकान के अंदर लगा बिजली का बोर्ड जला हुआ था। आग लगने से दुकान में रखा गल्ला सहित किराने के सामान भी जलकर राख हो गये थे। उन्होंने बताया कि कस्बे में आए दिन वोल्टेज घटने बढ़ने से उपकरण जल जाया करता है। घटना मे लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी मिलने पर लेखपाल गुलजार अहमद ने क्षति का आकलन किया। संवाद