फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुदरहा बाजार में बाइक की ठोकर से दादा-पोता गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। थाना क्षेत्र के कुदरहा बाजार में बुधवार शाम लगभग 5 बजे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क किनारे खड़े दादा-पोते को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मोटरसाइकिल पर सवार गाजीपुर जिले के रहने वाले पंकज पुत्र सुरेश, रेनू पत्नी सरोज और करीना पुत्री सुरेश वर्तमान में बस्ती में किराए पर रह रहे हैं। तीनों लोग बाइक से रामपुर से बस्ती की ओर जा रहे थे। कुदरहा बाजार पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े रामबहादुर (52) पुत्र राम आसरे और उनके 3 वर्षीय पोते शशांक पुत्र संजय को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजन घायलों को तत्काल निजी वाहन से सीएचसी कुदरहा लेकर पहुंचे, जहां दोनों का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम और चौकी कुदरहा पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चौकी ले गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें