फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गरिमा गृह के प्रस्ताव पर सरकार की मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ट्रांसजेंडरों के उत्थान को लेकर इंदिरा चैरिटेबल सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय कुमार पांडेय की पहल रंग लाई। भारत सरकार ने किन्नरों के लिए जिले में दो साल पहले अजय के प्रयास पर भेजे गए गरिमा गृह के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से गरिमा गृह के स्थापना के लिए संबंधित सोसाइटी को स्वीकृति प्रदान की गई है। सोसाइटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2023 से बस्ती में गरिमा गृह की स्थापना के लिए प्रयास किया जा रहा है। 2025 में सफलता मिली है। सोसाइटी द्वारा ट्रांसजेंडरों के समावेशी विकास के लिए किन्नर पाठशाला, हुनरमंद किन्नर कार्यक्रम, किन्नर कौशल विकास केंद्र, ट्रांसमित्र कार्यक्रम जैसी प्रमुख योजनाएं संचालित की जा रही है। ट्रांसजेंडरों के आत्मबल को बढ़ाने के लिए हाल ही में ट्रांसजेंडरों के मन की बात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ कराया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें