फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है सरकार : ब्रजेश

Fri, 09 Jun 2023 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सल्टौओ में लभार्थियो को चांबी सौपते उपमुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक।
विज्ञापन
बस्ती। सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के 9 वर्ष सभी वर्गों के उत्थान में लगाए हैं। गरीबों के कल्याण के लिए कृत संकल्पित सरकार ने इनके उत्थान के लिए तमाम महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। इसमें पीएम आवास, पेंशन के अलावा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी कार्य किया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में 5 करोड़ तक का आयुष्मान कार्ड से इलाज की व्यवस्था से तमाम गरीबों का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम बृहस्पतिवार को सल्टौआ ब्लाक परिसर में सरकार के 9 वर्ष सेवा सुशासन और गरीब कल्याण लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित व श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित विकास खण्ड कार्यालय का उद्घाटन किया।
कहा कि गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत पक्का मकान, शौचालय, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को मिल रहा है। किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत किसानों की आय दुगुनी करने के लिए उनके खाते में 6 हजार रुपये भेजा जा रहा है। स्कूलों में बच्चों को उच्च कोटि की अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आयुष्मान कार्ड के अन्तर्गत 05 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लाभार्थी डिप्टी सीएम ने लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चॉभी, पेंशन, कृषि के अन्तर्गत रागी, मडु़आ किट वितरण, आयुष्मान कार्ड, कायाकल्प के अन्तर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया ।
सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि गरीब कल्याण के लिए जो भी संभव है, उसका लाभ लोगों को प्राप्त हो रहा है। हर घर नल योजना का लाभ मिले इसके लिए सरकार सतत कार्य कर रही है।
कार्यक्रम संयोजक ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम व सांसद का माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक हर्रैया अजय सिंह, डीएम प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिक्षा मित्रों को दिया जाए समान कार्य के लिए समान वेतन

फोटो-

- प्रतिनिधि मंडल ने उप मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। आदर्श समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र वेल्फेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राम पराग चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को दिया। प्रतिनिधि मंडल ने मांग की कि शिक्षा मित्रोें की समस्याओं का समाधान कर उन्हें समान कार्य के लिए समान वेतन दिया जाए। जिलाध्यक्ष राम पराग ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा मित्रों की स्थिति बेहद खराब है। प्रदेश के सभी 1,47,766 शिक्षा मित्र स्नातक, परास्नातक, बीटीसी उत्तीर्ण हैं और शिक्षक होने की अर्हता भी पूरी करते हैं। करीब 48 हजार शिक्षा मित्र टीईटी भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। वे 10 हजार रूपये की अल्प मानदेय पर काम करने को विवश हैं। मांग किया कि शिक्षा मित्रों को भी शिक्षकों की तरह सुविधाएं दी जाएं। मौके पर बाल गोपाल शुक्ला, राघवेंद्र उपाध्याय, लालता प्रसाद, संदीप सिंह, अवधेश श्रीवास्तव, शिवनाथ वर्मा, विजय बहादुर यादव, सत्येंद्र शुक्ला, सरफराज अहमद, पंकज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें