फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अयोध्या में डूबी किशोरी का तीसरे दिन मिला शव

Fri, 09 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या के नए घाट पर स्नान करते समय डूबी लालगंज थाना क्षेत्र के हटवा निवासी 17 वर्षीय किशोरी का बृहस्पतिवार को सुबह शव मिला। नाविकों ने घाट से एक किलोमीटर दूर उतराया शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिवार के लोगों को सूचना दी। पिता व परिवार के अन्य लोग अयोध्या पहुंच गये। पोस्टमार्टम होने के बाद वहीं पर शव का दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थानाक्षेत्र के योगेंद्र वर्मा की दुबौलिया थानाक्षेत्र के डेईडीहा में ससुराल है। वहां पर शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब 15 दिन पहले उनकी पुत्री शीतल गई हुई थी। मामा के घर में मांगलिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मंगलवार को मामा का परिवार अयोध्या दर्शन करने गया था। उनके साथ शीतल भी गई थी। सुबह करीब आठ बजे सरयू स्नान करते समय शीतल का पैर फिसल गया था। शीतल चार भाई बहनों में तीसरे नंबर पर है और दसवीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें