फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में तीन और कोरोना पॉजिटिव, संख्या 23 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती : तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

अब तक 23 लोग हो चुके हैं संक्रमित, एक्टिव मरीज 18
बस्ती। जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। तीन और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 23 हो चुकी हैं। इनमें से एक की मौत हो चुकी है, जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना के नए संक्रमित पहले से ही मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन थे। अब इन्हें मुंडेरवा सीएचसी में बने लेवल वन अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में पहले कोरोना संक्रमित की 30 मार्च को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। इसके बाद मृतक के परिजनों और संपर्क में आने वाले लोगों की जांच शुरू हुई। अब तक मृतक के 18 परिजन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, कोरोना के तीन नए संक्रमित मिलने से जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीएम आशुतोष निरंजन इनके परिवार के अन्य सदस्यों और इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. जेपी त्रिपाठी ने बताया कोरोना के तीनों नए संक्रमित मृतक के परिजन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें