फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज निरस्त रहेगी गोरखपुर साबरमती एक्सप्रेस

Mon, 27 Oct 2025 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। छठ त्योहार को लेकर बड़े शहरों से आने वाले परदेसियों की सहूलियत के लिए रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है। इसी बीच सोमवार को जाने वाली गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन

जबकि रविवार को कई एक्सप्रेस ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चलीं। इससे छठ पर्व पर समय से यात्री घर नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे प्रशासन की ओर से 27 अक्टूबर को गोरखपुर रेलवे जंक्शन से बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अपरिहार्य कारणों निरस्त कर दी गई है। रविवार को मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही।
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेनें निरस्त होने से सबसे ज्यादा परेशानी छठ महापर्व पर पहले से टिकट ले चुके यात्रियों को हुई। दूसरी ट्रेन में खड़े होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। छठ मइया का प्रसाद पाने के लिए हर परदेसी जैसे-तैसे धक्का-मुक्की खाते हुए घर पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें