ट्रेन में चढ़ने के लिए दिखी यात्रियों की भीड़। संवाद
ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला एक माह से अधिक समय से चल रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक्सप्रेस ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों के इंतजार करने का सब्र टूट चुका है। रविवार को गोरखपुर पुणे अप एक्सप्रेस ट्रेन 35 घंटे लेट होने पर यात्री घर चले गए। बोले कि इतनी देर स्टेशन पर रहने से अच्छा दूसरे दिन आकर ट्रेन पकड़ लेंगे। ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला एक माह से अधिक समय से चल रहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर आने-जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनें कई घंटे की देरी से चल रही हैं। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रह घनश्याम ने बताया कि गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करनी थी, लेकिन स्टेशन पर आने पर पता चला कि यह ट्रेन 35 घंटे विलंब से चल रही है। ऐसे में घर चलाया। दूसरे दिन जाकर ट्रेन पकड़ेंगे।
स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहीं रुधौली की ममता ने बताया कि बच्चों के साथ में बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली तक की यात्रा करनी है। ट्रेन ज्यादा लेट होने से घर वापस आ गई हूं। अब स्टेशन पर तभी जाएंगे जब ट्रेन के आने का सही समय मिलेगा। क्योंकि भीषण गर्मी के चलते स्टेशन पर बैठना मुश्किल हो गया है।
...
ये ट्रेनें रही विलंब से
बस्ती रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कुशीनगर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 17 घंटे, अमरनाथ सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 4 घटे, बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल अप ट्रेन 8 घंटे, गोरखपुर समर स्पेशल ट्रेन 12 घंटे, गोरखपुर-पुणे स्पेशल अप ट्रेन 35 घंटे की देरी से चल रही है।