फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Mon, 27 May 2024 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। घाटमपुर गांव में बिजली की चपेट में आने से शनिवार की रात में अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर रविवार को पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुत्र अंगद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 56 वर्षीय पिता रामविलास शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे बाहर से घर आए और घर में लगे पंखे को चालू किया। उसी दौरान वह करंट के चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें