बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़- संवाद
बस्ती। छठ महापर्व के चलते एक्सप्रेस ट्रेनों में इस कदर भीड़ बढ़ गई है कि लोग अपने घर पहुंचने को लेकर मुश्किलों का सामना करते हुए ट्रेनों में सफर करते देखे जा रहे हैं। पूजा में शामिल होने के लिए यात्री कोच में खड़े होकर या नीचे बैठकर यात्रा करने को विवश हंै।
शनिवार को पूर्वांचल के गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल एवं मऊ-सूरत सहित कई अन्य पूजा स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली।
छठ त्योहार को लेकर रेलवे प्रशासन की ओर से प्रतिदिन पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कराया जा रहा है बावजूद उसके रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। 25 अक्टूबर को पूजा-मऊ सूरत विशेष पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन भटनी, गोरखपुर, बस्ती,गोंडा, बादशाह नगर, कानपुर के रास्ते कराया जा रहा है।
जबकि गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, मुरादाबाद के रास्ते चलाई जा रही है। इसी तरह चंडीगढ़-कटिहार अनारक्षित पूजा स्पेशल ट्रेन, छपरा-मथुरा कैंट पूजा स्पेशल ट्रेन एवं साबरमती-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेनों का संचालन बस्ती के रास्ते कराया जा रहा है। इन ट्रेनों में छठ पर्व पर आने वाले यात्रियों की जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है।
ट्रेनों से यात्रा करने वाली यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन बोगी के शौचालय में पानी व साफ सफाई न होने से यात्रियों को सफर के दौरान काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है।
ह