फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 10 जनवरी तक निरस्त रहेगी गोरखपुर-गोंडा-सीतापुर पैसेंजर

Sat, 04 Jan 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे के चलते कई एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही है। शनिवार से 10 जनवरी तक गोरखपुर से चलकर गोंडा के रास्ते सीतापुर को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी रेलवे बोर्ड ने निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन की ओर से कोहरे के चलते ट्रेन संचालन में होने वाली कठिनाइयों को देखते हुए गोरखपुर-गोंडा सीतापुर पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन को 10 जनवरी तक निरस्त किया गया है। अब यात्रियों को गोरखपुर से बस्ती, गोंडा और सीतापुर जाने के लिए कोई पैसेंजर ट्रेन का सहारा नहीं है। यात्रियों को अधिक पैसे खर्च कर एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भीषण ठंड में सफर के दौरान परेशानी झेलनी पड़ रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि कोहरे के चलते रेल प्रशासन की ओर से गोरखपुर से चलकर गोंडा के रास्ते सीतापुर को जाने वाली पैसेंजर अप और डाउन ट्रेन को 10 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें