फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 तक नहीं चलेंगी गोरखपुर-गोंडा और गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन

Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर से चलकर बस्ती के रास्ते गोंडा जंक्शन को जाने वाली पैसेंजर और गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन को रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से 20 फरवरी तकनिरस्त कर दिया गया है। इससे छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गौर, बभनान, मनकापुर के रास्ते गोंड जाने वाली अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को छोटे रेलवे स्टेशनों पर जाने के लिए परेशानी के साथ लंबी दूरी भी तय करनी पड़ेी।
विज्ञापन

रेल यात्रियों का कहना है कि महाकुंभ के चलते ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ चल रही है। हर छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों से इस समय श्रद्धालुओं का महाकुंभ और अयोध्या जैसे तीर्थ स्थल आना-जाना हो रहा है।
बावजूद उसके रेलवे प्रशासन ने पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जिन पैसेंजर ट्रेनों को 20 फरवरी तक निरस्त किया गया है, उनमें गोंडा-सीतापुर पैसेंजर ट्रेन, सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर, गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 13 से 20 फरवरी तक गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन के साथ कई अन्य रूट की पैसेंजर ट्रेनों का संचालन रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया है।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि आए दिन ट्रेनों को निरस्त करने की वजह से उन लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें