फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रेलवे प्लेटफाॅर्म बना खाद गोदाम, साढ़े तीन सौ ट्रकों के पहिए जाम

Sat, 15 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
ट्रक यूनियन की हड़ताल की वजह से प्लेटफार्म पर पड़ी उर्वरक की बोरियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानिकचंद (बस्ती)। माल ढुलाई की रकम बढ़ाने के लिए रेलवे माल गोदाम पर तीसरे दिन शुक्रवार को भी ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल जारी रही। जबकि बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर खाद की रैक लगी हुई है। ढुलाई न हो पाने के कारण उनके खराब होने की आशंका है।
ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन 13 प्रतिशत माल भाड़ा में बढ़ोतरी के लिए 12 फरवरी से हड़ताल कर रहा है। इससे जिले के किसी भी गोदाम से लोडिंग और अनलोडिंग नहीं हो पा रही है। ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल का असर यह है कि रेलवे माल गोदाम पर आई खाद की ढुलाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 पर करी 88 हजार यानी कि 64 वैगन इफको यूरिया और डीएपी की रैक पड़ी हुई है। यदि बूंदाबांदी हो गई तो वह खराब हो जाएगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक सिंह बघेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रक ऑपरेटर्स और व्यापारियों के बीच बैठक हुई, मगर व्यापारी 13 प्रतिशत माल भाड़ा देने को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन

बताया कि जब तक भाड़े में वृद्धि नहीं होगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर करुणेंद्र बहादुर सिंह, यशपाल सिंह यादव, दिनेश चंद्र चौधरी, अनिल कुमार चौधरी, संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें