फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोंड महासभा ने सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
दरोगा के परिवार को न्याय दिलाने के लिए अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा ने किया प्रदर्शन। स्रोत संग
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाने में तैनात दरोगा अजय कुमार गोंड़ की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष बलराम गौड़, उपाध्यक्ष गिरिजाशंकर गौड़ और महामंत्री अमित गौड़ के नेतृत्व में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक से प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला गया। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई, परिजनों को सहायता दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन


डीएम को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि दरोगा अजय कुमार गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु से समूचा समाज आक्रोशित एवं व्यथित है। यह घटना न केवल एक अधिकारी की मृत्यु है, बल्कि कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। दिवंगत अधिकारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता एवं एक आश्रित को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। घटना के दौरान हुई संभावित प्रशासनिक लापरवाही की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन और ज्ञापन सौपने वालों में मुख्य रूप से अखिलेश गोंड, दयाराम गोंड, सचिन गोंड, परमेश्वर गोंड, आकाश गोंड, काशी प्रसाद गोंड, राजकुमार गोंड, आशुतोष गोंड, रूद्र गोंड, राजेश गोंड, राम सूरत गोंड, शुभम गोंड, राजू गोंड के साथ ही अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें