फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी रहेगा आयुष्मान गोल्डेन कार्ड बनाने का अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जारी रहेगा आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान : डीएम
विज्ञापन

बस्ती। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान जारी रहेगा। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों का ई-केवाईसी करने के लिए जनसुविधा केंद्र संचालक गांव में जा रहे हैं। ऐसे दोनों कार्य साथ-साथ कराने के लिए कार्ययोजना बना लिया जाए।
विज्ञापन

यह निर्देश डीएम सौम्या अग्रवाल ने दिए हैं। वे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में बोल रहीं थीं। समीक्षा में डीएम ने पाया कि छह से 20 मई तक संचालित अभियान के दौरान कुल 11,678 गोल्डन कार्ड बने हैं। अभियान संचालन में जिला प्रदेश में नौवें स्थान पर है जबकि देश भर में आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद प्रदेश में 46वें स्थान पर है। डीएम ने कहा कि भारत सरकार के निर्देशानुसार अंत्योदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। कोटेदार के पास इनकी सूची उपलब्ध है। वर्तमान में राशन का वितरण भी चल रहा है। संचालक कोटे की दुकान पर बैठकर अधिक से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों का गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में 2,30,796 गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 28 प्रतिशत है।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सीके वर्मा, नगरीय नोडल डॉ. एके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें