फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो में बैंठी महिला यात्री का गायब हुआ सोने का चैन

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग के पड़िया चौराहे से लेकर मकना पुर्सिया गेट के बीच अज्ञात महिलाओं ने ऑटो में बैठी महिला के गले में पहनी सोने की चेन को चोरी कर लिया। पीड़ित महिला ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी हे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव निवासिनी कुलसुम बानो पत्नी मोहम्मद आरिफ 14 अप्रैल की सुबह लगभग साढ़े दस बजे अपनी जेठानी रूबीना खातून के साथ घर के बगल से ऑटाे पकड़कर बस्ती बाजार करने जा रही थीं। वह दोनों पड़िया चौराहे पर पहुंची थी तभी छह अन्य महिलाएं भी बैठ गईं। कुछ दूर पहुंचते ही महिलाएं आपस में ही शोर शराबा करने लगी। उनमें से दो महिला बौद्ध मंदिर के पास उतर गई तथा शेष चार महिलाएं एक किमी दूर मकदा पुर्सिया गेट के पास उतर गईं। जब वे दोेनों पक्के बाजार में ऑटो से उतरे तो चेन चोरी होने की जानकारी हुई। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें