बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के चेफवा बाजार में जबरन जमीन कब्जा किए जाने को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने छह लाेगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। छावनी थाना क्षेत्र के हियारूपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चेफवा बाजार में स्थित उनकी जमीन पर छह अप्रैल की रात 11 बजे विपक्षी एक राय होकर लाठी-डंडा और फावड़ा लेकर कब्जा करने पहुंच गए और रात में ही दीवार तैयार करने लगे। वह और उनके भाई सीताराम ने जब एतराज किया तो लोग गोलबंद होकर उन्हें मारने-पीटने लगे। जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने जटाशंकर शुक्ला उर्फ झिनकान, उदय राज शुक्ला उर्फ झिल्ला, आदेश शुक्ला, चंदन शुक्ला, ऋतिक शुक्ला निवासीगण ग्राम मेढइया शुक्ल थाना परशुरामपुर हाल निवासी ग्राम चेफवा बाजार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। संवाद