फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष के भाई के घर की जमीन की हुई पैमाइश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिला प्रशासन ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस के निकट स्थित सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के भाई के घर की जमीन की पैमाइश हुई। इस मामले में जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि जिला प्रशासन भाजपा के इशारे पर चुनाव में अपने प्रत्याशी को निर्विरोध कराने के लिए दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी के तहत पैमाइश की गई।
प्रशासनिक अमला इससे इतर अपनी बात कह रहा है। मौके पर गए तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल ने कहा कि जिले भर में बंजर भूमि की पैमाइश का काम चल रहा है। चूंकि पुलिस लाइंस के निकट स्थित बंजर भूमि के पास ही सपा जिलाध्यक्ष के भाई का आवास है, ऐसे में उनके भी बैनामा के कागजों की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ यह कि शुक्रवार प्रशासनिक अमला मय दल बल पुलिस लाइंस रोड पर स्थित सपा जिलाध्यक्ष के भाई जितेंद्र यादव के आवास पर पहुंचा। यहां मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष के भाई जितेंद्र से बैनामा के कागज मांगे और फिर पैमाइश शुरू कर दी गई। जिलाध्यक्ष महेंद्र ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि प्रशासन के बल पर चुनाव में अपनी ताकत दिखाने में भाजपा जुटी है, मगर वह प्रशासन के इस घुड़की से डरने वाले नहीं हैं। इधर, जानकारी के बाद मौके पर सपा के तमाम नेता व पदाधिकारी जुट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें